शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

घर के सामने कचरा फेंकने का विरोध करने पर जनसंपर्क कर्मचारी पर हमला

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर के सामने कचरा फेंकने जैसी मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक सिरफिरे पड़ोसी ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी पर क्रिकेट बेट…

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर के सामने कचरा फेंकने जैसी मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक सिरफिरे पड़ोसी ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी पर क्रिकेट बेट से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। एरोड्रम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 6 बजे जनसंपर्क विभाग में कार्यरत अनिल माने के साथ उनके एरोड्रम स्थित निवास के बाहर हुई। अनिल माने ने जब अपने पड़ोसी जगदीश गायकवाड़ को घर के सामने कचरा फेंकने से मना किया और टोका तो आरोपी भड़क गया। जगदीश ने अनिल माने के साथ अभद्रता करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी घर के अंदर से क्रिकेट खेलने वाला बेट उठा लाया और अनिल माने के सिर व चेहरे पर दे मारा। बेट से हुए वार के कारण अनिल माने के सिर और चेहरे से काफी खून बहने लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, जिन्होंने बीच-बचाव कराया और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें