इंदौर। रावजी बाजार थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। युवती घर में बिजली के प्लग में पिन लगा रही थी, तभी वह अचानक चालू बिजली के करंट की चपेट में आ गई। अचेत अवस्था में परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लुनियापुरा निवासी करीना पिता कन्हैया (18) अपने घर में दैनिक काम के दौरान बिजली के प्लग में पिन लगा रही थी, तभी अचानक आए तेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले में जांच की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




