शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

गौरी और प्रियल को रजत पदक

इंदौर। गौरी वशिष्ठ और प्रियल जोशी के जोरदार प्रदर्शन की मदद से गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसइ क्लस्टर बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता। स्पर्धा में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों…

इंदौर। गौरी वशिष्ठ और प्रियल जोशी के जोरदार प्रदर्शन की मदद से गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसइ क्लस्टर बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता। स्पर्धा में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की टीमों ने हिस्सेदारी की। स्कूल के निदेशक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि स्पर्धा के अंडर-19 बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल टीम ने बुरहानपुर के मार्को विजन एकेडमी की टीम को 2-0 से हराया। फिर क्वार्टर फाइनल मैच में जीआइएस टीम ने सेंट जान सीनियर सेकंडरी स्कूल दमोह की टीम को 2-0 से हराते हुए अपने कदम आगे बढ़ाए। स्पर्धा के फाइनल में गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल की टक्कर भोपाल के कार्मल कांवेंट स्कूल से हुई। गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल को कांटे के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पहले एकल में आदित्या शर्मा ने गौरी वशिष्ठ को 15-9, 15-10 से पराजित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें