गौराकुण्ड पर आज सुबह 7 बजे उस वक्त हंगामा मच गया जब अचानक सड़क में गड्डा हुआ और नर्मदा की लाइन से पानी सडक पर बह गया। मुख्य मार्ग की सड़क में बड़ा गड्डा हो गया। आसपास के दुकानदारों के तलघर में भी पानी घुस गया जिससे उनका नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शी एवं गौराकुण्ड व्यापारी एसोसिएशन के अमन शर्मा ने बताया कि घटना सुबह 7 बजे हुई। गड्डा होने के बाद पहले उसके आसपास बेरिकेटिंग की गई फिर निगम को सूचना दी गई। इधर मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने बताया कि राजबाडा के समीप नर्मदा लाइन की प्रेशर के साथ टेस्टिंग की गई। प्रेशर इतना तेज था कि आरसीसी से बनी सडक तक उखड़ गई। वहीं फुटपाथ पेव्हर ब्लाक उखड़ गए।
गनीमत रही कि किसी राहगीर या रहवासी हताहत नहीं हुआ। सड़क पर पानी बहता नजर आया। आसपास के दुकानदारों के तलघर में पानी भर गया। हालाकि अभी दुकानें खुली नहीं है कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




