इंदौर। 25 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का चल समारोह परंपरागत रूप से आयोजित होगा। समारोह में नयनाभिराम झांकियां निकलेगी, वहीं शस्त्र कलाओं का प्रदर्शन करते हुए अखाडे भी निकलेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्णायक मंच के समक्ष प्रदर्शन के लिए इस बार दो शस्त्र कला विधाओं का चयन किया गया है।
इस मंच के समक्ष अखाड़ों के कलाकार गतका फरी और दो हाथ की बनेठी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। शस्त्र कला का निर्धारण संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में संपन्न हुई जिला प्रशासन अखाड़ा निर्णायक समिति की बैठक में किया गया। समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शस्त्र कला के उक्त दोनों वर्गों में महिला अखाड़ों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक खेल के लिये तीन-तीन मिनट का समय प्रत्येक अखाड़े को दिया जाएगा। अखाड़ों को समय और अनुशासन का पालन करना होगा। मुंबई। क्रिकेट के महान खिलाड़ी तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है। तीन अलग-अलग कन्वेयंस डीड के जरिए यह डील 4 सितंबर को हुई है। इसमें कई जमीन के टुकड़ों के साथ करीब 2,100 वर्ग फीट का मौजूदा निर्मित ढांचा भी शामिल है। लोनावला के मावल तालुका में स्थित इन संपत्तियों का कुल एरिया करीब 15,601.78 स्क्वायर मीटर है।
रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, सबसे बड़ी सचिन 3.09 एकड़ जमीन के लिए सचिन तेंदुलकर ने करीब 63.69 करोड़ रुपये चुकाए हैं। दूसरी संपत्ति के लिए करीब 4.56 करोड़ रुपये और तीसरी संपत्ति के लिए 1.75 करोड़ रुपये दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 3.09 एकड़ वाली जमीन में तेंदुलकर के पास 100 फीसदी मालिकाना हक है। वहीं, बाकी दो संपत्तियों में उन्होंने 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। ये तीनों प्रोपर्टिज नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता से खरीदी गई हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में सचिन या फिर बेचने वाले की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




