आज सुबह करीब 7 बजे एमआर-10 टोल टैक्स वाइन शॉप के पास दुर्घटना जबर्दस्त आवाज की हुई। लोग दौड़े और देखा कि गैस सिलेंडर से भरा ट्रक इस टाटा एस क्रमांक एमपी-09 एलपी 3140 के समीप से निकला और इस ट्रक ने क्लीनर साइड से चालक साइड पर टक्कर मारी। टाटा एस चालक को गम्भीर चोटे भी आई। चालक और साइड का रिक्शा पूरी तरह डेमेज हो चुका था। यहां कांग्रेस और यादव समाज से जुड़े सामाजिक नेता श्याम यादव ने कुछ लोगों की मदद से तत्काल टाटा एस में फंसे चालक को बाहर निकाला तब तक;ालक के लेफ्ट पैर और कूल्हे के पास से जमकर खून निकल रहा था तो श्याम यादव और अन्य ने खून निकल रहे स्थान पर पट्टा बांधकर खून रोका और तत्काल डायल 112 और एम्बुलेंस को भी फोन किया और घायल को अस्पताल पहुंचवाया। यह टाटा एस गाड़ी भरानी केटरिंग कबीटखेड़ी सुखलिया की बताई गई जो अरबिन्दों की तरफ से आ रही थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




