कोयला बाखल में श्री गणेश बाल भक्ति ग्रुप द्वारा गणेसोत्सव मनाया जा रहा है। प्रियंक गुप्ता और अंकित सुमेले ने बताया कि समिति द्वारा हमेशा गणेश जी का स्वरूप किसी भी तीर्थ स्थल के भगवान के स्वरूप में विराजित किया जाता है। इस वर्ष राजस्थान के सालासर हनुमान के रूप में बप्पा का स्वरूप के दर्शन श्रद्धालु कर रहे है। महामंडलेश्वर दादु महाराज के सान्निध्य में रोजाना अलग अलग आयोजन हो रहे है। कल महाआरती की, जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




