सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कई घरों में भी विराजते हैं राजवाड़ा वाले गणेश जी

होलकर राजघराने के गणेश जी है थोड़े अलग

कई घरों में भी विराजते हैं राजवाड़ा वाले गणेश जी

होलकर राजघराना इंदौर के राजवाड़ा में जो गणेश जी विराजते हैं वह दूसरे स्थान से अलग होते हैं। इनका निर्माण भी अलग तरीके से किया जाता है। जो गणेश जी राजवाड़ा में विराजते हैं वह कई परिवारों के घरों में भी विराजते हैं।

आज गणेश उत्सव का पर्व सारे शहर में मनाया जा रहा है। सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियां के द्वारा अलग से गणेश जी की स्थापना की जाएगी। शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर होलकर राजघराने के समय से शुरू हुई परंपरा के अनुसार गणेश जी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जूनी इंदौर में खरगोनकर परिवार के द्वारा राजवाड़ा की स्थापना की गणेश जी की प्रतिमा बनाकर तैयार की गई है। जो प्रतिमा राजवाड़ा में स्थापित होगी वैसे ही प्रतिमा जमींदार परिवार में भी स्थापित होगी। इसके साथ ही होलकर राजघराने से जुड़े रहे सभी लोगों के घरों पर भी उसी तरह की प्रतिमा स्थापित होती है। यह सभी प्रतिमा एक विशिष्ट अंदाज में तैयार की जाती है और उसी रूप में सभी स्थानों पर स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का निर्माण करने वाले खरगोनकर परिवार का कहना है कि हम तो पिछले कई सालों से यही प्रतिमा बना रहे हैं। गणेश चतुर्थी के 1 महीने पहले से यह परिवार पूरी तन्मयता के साथ विशिष्ट रूप से इन प्रतिमा को आकार देने में लग जाता है। आज ढोल ढमाके और गाजे बाजे से विशिष्ट अंदाज में तैयार की गई इन प्रतिमाओं की स्थापना कर उनका पूजन किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें