मुंबई में नालासोपारा पश्चिम के यशवंत गौरव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब गणेश मूर्ति अचानक
नीचे गिर गई। इस दौरान गणेश मंडल के चार लोग मूर्ति के नीचे दब गए। गणेश मूर्ति को एक कारखाने से गणेश मंडल के स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। मूर्ति को बारिश से बचाने के लिए कुछ लोग उस पर प्लास्टिक डालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और भारी मूर्ति अचानक नीचे गिर गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




