खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को अब और ज्यादा सहूलियत मिलेगी। गणेश भक्तों के लिए अब बारिश में पानी और गर्मी में धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर में पार्किंग के पास पूजन सामग्री और प्रसाद दुकानों के सामने नया वाटरप्रूफ डोम बनेगा। यह डोम व्हाइट कलर की शीट में खूबसूरत डिजाइन वाला बनेगा। जिसमें खूबसूरती के साथ रोशनी और सुरक्षा के लिहाज से भी व्यवस्थित और बेहद मजबूत रहेगा। वहीं इसमें पानी बिल्कुल भी नहीं टिकेगा। यही नहीं इसके साथ ही इसमें दिन में पर्याप्त उजाले के साथ रात में रोशनी के लिए भी आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी। साथ ही उसकी डिजाइन इतनी खूबसूरत होगी जिसमें दिन में भी पर्याप्त उजाला रहेगा और साथ ही इसकी ऊंचाई 8 से 10 फीट के आसपास ही रहेगी। जिससे भक्तों को मंदिर के शिखर दर्शन दूर से भी होंगे। गौरतलब है कि पार्किंग क्षेत्र से गणेश भक्तों को बेहद आसानी से शिखर दर्शन होते है।
लम्बें समय से थी दुकानदारों और भक्तों की
शेड की मांग- गौरतलब है कि लंबे समय से खजराना मंदिर परिसर में प्रसाद दुकानों के सामने धूप और गर्मी के साथ बारिश से बचने के लिए वाटरप्रूफ शेड की मांग की जा रही थी। जिसके तहत अब तक पार्किंग के बाद मंदिर जाने वाले मार्ग पर पूजन सामग्री और प्रसाद की दुकानों के बीच शेड नहीं होने से श्रद्धालुओं बारिश के दिनों में फिसलन से गंभीर हादसें होने का खतरा बना रहता था। यही नहीं कई बार इस हिस्से में बाहर के श्रद्धालु फिसल कर ऐक्सिडेंटल भी हो चुके है। इसलिए श्रद्धालुओं के साथ यहां दुकानदारों के द्वारा भी लंबे समय से मंदिर प्रबंधन और प्रशासन से वाटर प्रूफ शेड लगाने की मांग की जा रही थी। वहीं बड़ी बात यह है कि मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर के गर्भ गृह के भीतर जाने वाले मुख्य प्रवेश द्वार के चौड़ीकरण कार्य के साथ अब प्रसाद दुकानों के बीच भव्य वॉटर प्रूफ डोम बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। वहीं काम के लिए एक दिन के लिए आवाजाही रोकने के लिए प्रसाद की दुकानें और रास्ता भी बंद किया गया ताकि डोम के फाउंडेशन कार्य में भक्तों की आवाजाही से कोई बाधा नहीं हो।
मंदिर के मास्टर प्लान के हिसाब से चल रहे सभी
कार्य- इधर मंदिर प्रबंधन से जुड़े मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट का कहना है कि गर्भ गृह के मुख्य प्रवेश द्वार का चौडीकरण कार्य के संपन्न होने के साथ वीआईपी दर्शन गैलरी को भी दो से ढाई फीट नीचे किया गया है, ताकि भीड़ वाली सामान्य लाइन से दर्शन करने वाले गणेश भक्तों को भी अपने आराध्य गणेशजी के दर्शन अच्छे से हो सके। जबकि पहले एक जैसा लेवल होने से भीड़ वाली सामान्य गैलरी से दर्शन करने वालों को बप्पा के दर्शन नहीं हो पाते थे। इधर पार्किंग के पास प्रसाद दुकानों के ऊपर वॉटर प्रूफ डोम का काम भी शुरू हो गया है। हमारा प्रयास है कि मंदिर के मास्टर प्लान के हिसाब से चल रहे सभी काम गणेश चतुर्थी से पहले जल्द पूरे हो जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




