सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विमानतल से होटल तक होता रहा गांधी का स्वागत

कल कांग्रेस ने राहुल गांधी के स्वागत में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। विमानतल पर निर्धारित लिस्ट के हिसाब से नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहीं विदाई के…

विमानतल से होटल तक होता रहा गांधी का स्वागत

कल कांग्रेस ने राहुल गांधी के स्वागत में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। विमानतल पर निर्धारित लिस्ट के हिसाब से नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहीं विदाई के वक्त भी शहर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। बारी-बारी से उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

विमानतल पर जब राहुल आए तो वहां भी बड़ी संख्या में युवा नजर आए। इसके बाद राहुल कारिडोर से बापट चौराहा, विजय नगर चौराहा होते हुए होटल रेडिसन पहुंचे। एमआर-10 चौराहा पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने राहुल गांधी का स्वागत किया। यहां संभाल ली। चिन्टू चौकसे ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके अलावा राजेश चौकसे, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, दीपू चौहान और श्याम यादव ने भी राहुल गांधी का यही स्वागत किया। बताया जा रहा है कि रेडिसन होटल पर भी युवा पहुंचे थे। हालांकि राहुल गांधी ने होटल में ज्यादा किसी से मुलाकात नहीं की

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें