शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

गलियों में शुरू होगा सीमेंट कांक्रीट का कार्य

लंबे समय से परेशान रहवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

विधानसभा दो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 में कुलकर्णी नगर से अगरबत्ती चौक के पीछे की गलियों में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की बजाय निगम का प्रयास है कि यहां नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाए। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ निगम भी लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन तीसरी बार प्रयास के बाद भी फिलहाल कोई ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है। इसके बाद अब निगम ने एक बार फिर से प्रयास कर कुलकर्णी नगर में आसपास के एरिया में अगरबत्ती चौक सहित अन्य गलियों में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी की है जिसके तहत अगले माह में बेहद जल्द यहां सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण शुरू होगा। जिससे आसपास के लोगों के साथ यहां से गुजरने वाले सैकड़ो रहवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

लगातार कर रहें लोग मांग लेकिन नहीं शुरू हो

पाया काम- बड़ी बात यह है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। बोरठलाबी की ड्रेनेज और नर्मदा लाइन डालने के लिए पिछले दिनों कई बार सड़क खोदी गई जिसके कारण क्षेत्र की पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसलिए निगम द्वारा अब यहां जल्द नहीं सीमेंट सड़क निर्माण की तैयारी है जिसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगले माह में बेहद जल्द टेंडर संबंधित प्रक्रिया पूरी होते ही हाथों हाथ काम भी शुरू हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कोई बात नहीं पेमेंट आराम से आ जाएगा मैंने बिल मिला के नहीं इसलिए कॉल किया था। मम्मीजी पूरी तरह स्वस्थ हो जाए उसके बाद करिएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें