गैलेक्सी वूमन्स ग्रुप द्वारा ब्रिजर्टन थीम पर मनोरंजक किटी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेष थीम ‘एलिगेंस इन एवरी फ्रेंडशिप’ रखी गई। ब्रिजर्टन शैली की सजावट, फूलों की खूबसूरत थीम, रॉयल डेकोरेशन और आकर्षक वातावरण ने आयोजन को विशेष बना दिया। थीम के अनुरूप सजे परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में ड्रेस अप, डाइन टुगेदर, प्ले टुगेदर और सेलिब्रेट फ्रेंडशिप जैसी विभिन्न एक्टिविटीज आयोजित की गईं। गेम्स, मनोरंजन, स्वादिष्ट व्यंजनों और आपसी बातचीत के साथ महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। श्रेया जायसवाल, सीमा जायसवाल, वंदना जायसवाल ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




