मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर कार्रवाई

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, रिफिलिंग एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल खाद्य विभाग के…

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, रिफिलिंग एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल खाद्य विभाग के संयुक्त निरीक्षण दल ने कार्रवाई की।

अधिकारी एनएस मूवेल, अंकुर गुप्ता, सुचिता दुबे ने सागौर कुटी, धर्मकुंज गेट के पास स्थित एक परिसर पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गुलाब शाह द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण एवं कारोबार किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से संग्रहित 17 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। गुलाब शाह पर कार्रवाई की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें