शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

गैस लाइन के लिए खुदाई ने बिगाड़ी फुटपाथ की सूरत

रेसीडेंसी क्षेत्र में सौंदर्यकरण और साज-सजावट के अंतर्गत पिछले दिनों रेडियो कॉलोनी गेट से लेकर सर्किट हाउस गेट तक फुटपाथ संवारने का काम किया गया था। जिसके अंतर्गत रेसीडेंसी प्रबंधन…

रेसीडेंसी क्षेत्र में सौंदर्यकरण और साज-सजावट के अंतर्गत पिछले दिनों रेडियो कॉलोनी गेट से लेकर सर्किट हाउस गेट तक फुटपाथ संवारने का काम किया गया था। जिसके अंतर्गत रेसीडेंसी प्रबंधन द्वारा कलेक्टर के बंगले के सामने से लेकर रेसीडेंसी मेंनगेट मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर तक फुटपाथ संवारने को लेकर लाखों रुपए खर्चकर पुराने ब्लाक उखाड़कर नए लगाने का काम किया था। वहीं अब पिछले दिनों अवंतिका गैस एजेंसी द्वारा लाइन डालने के लिए खुदाई कर यहां बने फुटपाथ की ऐसी सूरत बिगाड़ी कि दोबारा सुधार तक नहीं किया, जिसको लेकर रेसिडेंसी क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी है। शुरू किया गया था। वहीं अवतिका गैस एजेंसी ने अपने काम के लिए खुदाई के बाद दोबारा फुटपाथ पर लगे ब्लाक लगाकर सुधार कार्य नहीं किया। गौरतलब है कि इससे पहले निगम द्वारा रेसीडेंसी क्षेत्र में पानी की टंकी के सामने स्थित मुख्य मार्ग पर फुटपाथ संवारने का काम किया था। जिसके अंतर्गत न्यायाधीशों के बंगलो के सामने और एमपीपीएससी के अफसरों के बंगलो के सामने तक फुटपाथ संवारने के लिए आकर्षक नए पूरे ब्लॉक लगाए गए थे। वही अब कलेक्टर बंगले के सामने से लेकर रेसीडेंसी कोठी क्षेत्र के सर्किट हाउस के सामने वाले गेट तक के बड़े हिस्से में सालों नए ब्लॉक लगाकर खूबसूरती और सुंदरता के कार्य के तहत नवीन फुटपाथ का निर्माण किया गया था जिसकी हालत खराब कर दी, जिससे लोगों में नाराजगी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें