सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गाडगे धर्मशाला में कचरा जलाने का धुआं उठा तो आई फायर ब्रिगेड

पर्यावरण प्रहरी ने पहुंचकर जताया विरोध

विधानसभा 3 के वार्ड 59 के अन्तर्गत मोती तबेला चौराहा पर स्थित संत गाडगे बाबा धर्मशाला में आए दिन अन्दर ही कचरा जलाया जाता है। कल कचरा जलाया गया, जिससे बड़ी तादाद में धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी तो फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया, इधर पर्यावरण प्रेमी मुकेश वर्मा भी पहुंच गए और पुलिस भी पहुंच गई थी तो देखा कि धर्मशाला परिसर के अन्तर्गत एक टंकी में कार्यक्रम के बाद का बचे कचरे में आग लगई गई थी, जिससे यह धुआं बाहर तक आया। मुकेश वर्मा ने इस तरह धर्मशाला में अन्दर आग लगाकर पर्यावरण बिगाड़ने का विरोध जताया और कचरा जलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें