विधानसभा 5 के अंतर्गत गोल चौराहे से लेकर डेली कॉलेज रोड़ आजाद नगर के बड़े हिस्से में लोगों द्वारा फुटपाथ से लेकर आधी सड़क घेरकर मुख्य मार्ग की मेंनरोड पर भी अपनी निजी गाड़ियां पार्क करने के लिए अड्डा बना रखा है। हालत यह है कि लोगों के लिए पैदल चलने वाले फुटपाथ पर आसपास के लोगों ने सुबह से लेकर रात तक अवैध कब्जा जमा रखा है। 100 फीट चौड़ी मुख्य सड़क ओर फुटपाथ पर क्षेत्र के लोगों ने अपने निजी वाहनों की पार्किंग के लिए अड्डा बना दिया है। बताया हालत यह है कि सुबह से लेकर देर रात तक यहां चुनिंदा लोगों की गाड़ियां आजाद नगर से लेकर गोल चौराहे तक फुटपाथ के साथ मेन रोड पर भी आधी सड़क घेरकर दिनभर खड़ी रहती है। जिससे कई बार शाम के समय भीड़ -भाड़ होने पर यहां जाम जैसे हालात भी बन जाते है। यही नहीं एक तरफ फुटपाथ पर निजी गाड़ियां और बस वालों का कब्जा है तो दूसरी तरफ ठेले वालों और लोडिंग रिक्शा में माल बेचने वालों ने कब्जा जमा रखा है। जिन पर नगर निगम द्वारा कई बार कार्रवाई करने के बावजूद सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर व्यापार करने वाले फुटपाथ और आधी सड़क घेरकर सड़क पर व्यापार करते हैं, जिनके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




