इंदौर। ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल, राजेंद्र नगर ने 17 से 20 अगस्त तक इंटर-स्कूल प्रीडम फुटबॉल कप 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें इंदौर की 19 टीमों ने हिस्सा लिया। डीपीएस निपानिया, श्री सत्य साई, एकायाना स्कूल, मिलेनियम स्कूल और सेंट रेफियल्स अपनी-अपनी आयु वर्ग में ट्रॉफी विजेता बने। स्कूल ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान के लिए प्रिंसिपल रुचि जैन, दिव्येंद्र कन्नौजिया और इवेंट कोऑर्डिनेटर इमरान खान और रम़ीज ऱजा का आभार व्यक्त किया। स्कूल ने सभी भाग लेने वाले स्कूलों, कोचों और छात्रों की सराहना की और भविष्य में ऐसे और भी खेल आयोजन करने की उम्मीद जताई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




