मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फुटबॉल मैदान पर रोचक मुकाबले जारी

इंदौर। डेली कॉलेज में चल रहे कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के पाँचवें दिन विभिन्न पूलों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के दौरान कुछ टीमों ने जीत दर्ज की, जबकि…

इंदौर। डेली कॉलेज में चल रहे कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के पाँचवें दिन विभिन्न पूलों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के दौरान कुछ टीमों ने जीत दर्ज की, जबकि तीन मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। पांचवें दिन पूल-ए के मुकाबले में किड्स कॉलेज ने श्रीराम सेंटेनियल स्कूल को 2-1 से पराजित किया। किड्स कॉलेज के आगम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में श्री श्री रविशंकर स्कूल ने प्रेस्टीज को 2-1 से हराया।

विजेता टीम के लक्ष्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूल- बी में लॉरेल्स स्कूल और द शिशुकुंज, झालरिया के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। लॉरेल्स स्कूल के आदित्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सेंट अर्नोल्ड और द शिशुकुंज, नॉर्थ के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। द शिशुकुंज, नॉर्थ के अनिरुद्ध को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूल- सी में आई ए टी ए वी स्कूल ने अकायना स्कूल को 2- 0 से हराया। आई ए टी ए वी स्कूल के कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं जी डी अग्रवाल पब्लिक स्कूल ने जी डी गोयनका को 1-0 से पराजित किया। अग्रवाल पब्लिक स्कूल के यश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूल-ई में दिल्ली पब्लिक स्कूल, राऊ और द मिलेनियम्स स्कूल के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। द मिलेनियम्स स्कूल के जाशु हारा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी ग्रुप में एम आई एस ने केंद्रीय विद्यालय संगठन नंबर-1 को 1-0 से हराया। एम आई एस के वीरेश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें