शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आज से 2 दिन तक होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निगम ने लगाए शामियाने, घर घर में स्थापित गणेशजी की प्रतिमा का होगा संग्रहण

नगर निगम के द्वारा आज से 2 दिन तक गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए निगम के द्वारा शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर टेंट…

आज से 2 दिन तक होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निगम ने लगाए शामियाने, घर घर में स्थापित गणेशजी की प्रतिमा का होगा संग्रहण

नगर निगम के द्वारा आज से 2 दिन तक गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए निगम के द्वारा शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर टेंट तंबू लगाए गए हैं। इन स्थानों पर घर-घर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन के लिए संग्रहण किया जाएगा।

गणेश उत्सव के दौरान घर-घर में स्थापित होने वाली गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए इंदौर नगर निगम के द्वारा एकत्र किए जाने की परंपरा सालों से चल रही है। इस परंपरा को कायम रखते हुए इंदौर नगर निगम के द्वारा इस बार भी शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर टेंट तंबू लगाकर अपने कर्मचारियों को तैनात किया गया है। घर घर में स्थापित गणेशजी प्रतिमा को इन स्थानों पर विसर्जन के लिए लिया जाएगा। इसके बाद में निगम की गाड़ियों के द्वारा इन स्थानों से इन प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी पर ले जाया जाएगा। वहां पर गहरे गड्ढे में भरे पानी में विधि विधान के साथ इन प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस बार 2 दिन तक प्रतिमाओं के विसर्जन का अभियान चलाया जाएगा तिथि की गड़बड़ के कारण कई लोगों के द्वारा आज अनंत चतुर्दशी मना कर गणेश जी की विदाई की जाएगी। तो कई स्थानों पर कल भी गणेश जी की विदाई का कार्य किया जाएगा। इसे देखते हुए निगम भी दो दिन तक विसर्जन का कार्य करेगा। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे प्रतिमा विसर्जन के लिए प्राप्त होती जाएगी उन्हें जवाहर टेकरी भेजने का काम किया जाएगा।

तालाब को लेकर नहीं हुआ प्रचार

हमेशा जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा अनंत चतुर्दशी के त्योहार के पहले से यह प्रचार कर दिया जाता है कि शहर के आसपास में स्थित तालाब में कोई भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही इन सभी तालाब पर पुलिसकर्मी और प्रशासन तथा नगर निगम के कर्मचारी लगा दिए जाते हैं। इनके द्वारा तालाब में प्रतिमा का विसर्जन कर पानी को खराब करने की कोशिश को रोका जाता है। इस बार इस तरह का कोई प्रचार अब तक प्रशासन और नगर निगम की ओर से नहीं किया गया है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए संभव है कि सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा को विसर्जन के लिए आयोजकों के द्वारा तालाब पर ले जाया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें