सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पिपलियाहाना ब्रिज से बंगाली की ओर सर्विस रोड पर बगीचे की मिलेगी सौगात

इंदौर। विधानसभा 5 के पूर्वी रिंगरोड़ पर वार्ड क्रमांक 41में बंगाली चौराहे से पिपलियाहाना ब्रिज से जुड़े सर्विस रोड़ पर निगम के उद्यान विभाग द्वारा क्षेत्र की जनता को ग्रीन…

इंदौर। विधानसभा 5 के पूर्वी रिंगरोड़ पर वार्ड क्रमांक 41में बंगाली चौराहे से पिपलियाहाना ब्रिज से जुड़े सर्विस रोड़ पर निगम के उद्यान विभाग द्वारा क्षेत्र की जनता को ग्रीन बेल्ट के हिस्से में एक और नए बगीचे की सौगात देने की तैयारी है। जिसको लेकर निर्माण कार्य का शुभारंभ हो चुका है। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा एमआईसी मेंबर राजेश उदावत के साथ क्षेत्र की जनता को लेकर उक्त बगीचे निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया था। वहीं अब निगम को उद्यान विभाग द्वारा शकुंतला हॉस्पिटल के सामने तैयार बगीचे की तरह बंगाली चौराहे के समीप ग्रीन बेल्ट के हिस्से में एक और नए बगीचे बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पिपलियाहाना से बंगाली के बीच शकुंतला हॉस्पिटल के सामने वाले हिस्से में सर्विस रोड पर लाखों रुपए खर्च कर पिछले साल जिस तरह निगम द्वारा क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर ग्रीन बेल्ट में शानदार बगीचे का निर्माण किया गया उसी तर्ज पर अब बंगाली चौराहे के दूसरे साइड यानी महादेव तोतला नगर सहित अन्य कॉलोनी के सामने सर्विस रोड पर ग्रीन बेल्ट के हिस्से में क्षेत्र के रहवासियों के लिए करीब डेढ करोड रुपए के आसपास खर्च कर शानदार बगीचे का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुरक्षा बाउंड्रीवॉल के निर्माण के साथ हो गई है। साथ ही आने वाले दिनों में यहां लंबा चौड़ा वाकिंग ट्रेक हरियाली के बीच जिम के उपकरण भी लगाए जाएंगे ताकि लोग घूमने के साथ सेहत भी बना सकेंगे। इसके अलावा शानदार बैठक व्यवस्था भी होगी जहां लोग सुबह शाम यहां घूमने आ सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन की सुविधा भी जुटाई जाएगी। रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी। इसके अलावा वर्तमान में जनसहयोग से हरियाली का काम भी हो रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें