नगर निगम इंदौर द्वारा शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यावसायिक एवं संस्थागत भवनों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कनाड़िया रोड पर कई भवनों का निरीक्षण किया और अग्नि सुरक्षा मानको की उपलब्धता नहीं पाई गई। इस पर चार भवन को सील किया गया। इसमें एक्सिस बैंक, ओपोलो फार्मेसी होम्योपैथिक क्लिनिक, मेडिकल स्टोर और ऑफिस के अलावा कोटक महिन्द्रा बैंक, बीएसएफ जिम सहित अन्य है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




