19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल मूसाखेड़ी क्षेत्र में जलभराव के बीच पहुंचे। छात्रों से की मुलाकात और की पंजीयन की अपील भी की। पटेल ने युवाओं और छात्र-छात्राओं से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा घोटाले और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आव़ाज बुलंद करने और इस कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। इस दौरान अमन बजाज, चेतन चौधरी, यश घनघोरिया, सुदामा चौधरी, संतोष यादव,जगदीश जोशी,ताराचंद कथनवाल, विनोद जगताप, धवन यादव, विनोद खराटे, देवेन्द्र चौहान, रज्जू पंडित, मनीष हाड़ा, हनुमान पाल, बबला यादव,बब्बू यादव,सुनील ओझट, करण यादव और विकास यादव सहित अन्य मौजूद थे।


लेकर भी आवाज गूंजी। राहुल गांधी के 19 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए पंजीयन का सिलसिला जारी है। रीना बौरासी सेतिया ने अभी इन्दौर में ही डेरा डाल रखा है और रोजाना छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें शिक्षा नीति की जानकारी देने के साथ- साथ महंगाई, बेरोजगारी और केन्द्र सरकार की नीति भी बताई जा रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के द्वारा राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




