सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पूर्व विधायक का युवा और छात्रों से सम्पर्क अभियान

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजदूगी में शाम रीजनल पार्क के सामने मैदान में किया जाएगा। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, युवक…

पूर्व विधायक का युवा और छात्रों से सम्पर्क अभियान

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजदूगी में शाम रीजनल पार्क के सामने मैदान में किया जाएगा। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, मितेंद्र दर्शन सिंह, विक्रम मस्ताल,यश घनघोरिया, चेतन चौधरी, की मौजूदगी में युवाओं और विद्यार्थियों के बीच जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। विशेष कार्यक्रम में पतंगों पर राहुल गांधी जी की तस्वीर लगाकर ‘छात्रों की गूंज’ का संदेश आसमान तक पहुंचाया गया। पतंगों के माध्यम से छात्रों की आवाज और कार्यक्रम के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का यह आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने आटो रिक्शा पर बैनर, होर्डिग्स,एलईडी वैन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार करवाया। छात्रावास, कालेज, कोचिंग संस्थान, विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और रजिस्ट्रेशन भी करवाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें