शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पूर्व मंत्री नायक ने दी छात्रों की गूंज पर जानकारी भाजपा कल राजवाड़ा पर ढाई लाख दीपों से शाम को करेगी रोशनी

घर-घर भी दीप प्रज्ज्वलन के आयोजन, प्रमुख चौराहों पर भी दीपों से होगा दीपोत्सव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर भाजपा देश- प्रदेश के साथ इंदौर में भी आयोजन कर रही है, जहां उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन होंगे वहीं इंदौर के राजवाड़ा पर भी कल 2 लाख 51 हजार दीप जगमगाएगें, शाम 7 बजे शहर में घर-घर प्रज्वलित होंगे दीप, शहर में 5 लाख से अधिक दीप जगमगाएंगे। 13 रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से 85 वार्डों के 345 शक्ति केंद्रों के 2097 बूथों पर हर लाभार्थियों तक भाजपा पहुंचेगी। उक्त जानकारी सुमित मिश्रा, जीतू जिराती, शंकर लालवानी, आलोक दुबे, वरुण पाल सहित अन्य ने मीडिया से चर्चा में कही। बताया कि कल 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत पूरे माह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा कल शाम 7 बजे सभी 2097 बूथों के हर लाभार्थियों और आमजनों के घर आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित कराने का आयोजन कर रही है। प्रमुख चौराहों पर भी दीप प्रज्ज्वलन के आयोजन बड़े रूप में होंगे। इसके लिए भाजपा ने टोली भी बनाई है। अन्य आयोजन की रूपरेखा भी तैयार कर दी गई है। पूरे एक माह आयोजन चलेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें