नगर निगम की रिमूवल गैंग ने आज सुबह जबरन कॉलोनी में जाकर कार्रवाई की। वहां पर जेसीबी की मदद से सड़क किनारे बने कच्चे निर्माण तोड़े गए। इस दौरान पुलिसबल को साथ में ले जाया गया था। ताकि कोई भी निर्माण तोड़ने की कार्रवाई में बाधा पैदा करने की कोशिश करें तो उसे पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। नगर निगम को इस क्षेत्र में सड़क निर्माण करना है। इस सड़क को बनाने में सड़क किनारे बने इस निर्माण के कारण समस्या आ रही थी। निगम द्वारा कई बार इन निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी गई थी लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला तो आज जाकर कार्रवाई करना पड़ी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




