सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रेनवाटर हार्वेस्टिंग ना लगाने पर पांच परिसरों पर 50000 का जुर्माना निगम ने संयुक्त टीम सड़क पर निकाल कर करवाई जांच

नगर निगम के द्वारा एक क्षेत्र में संयुक्त टीम को सड़क पर निकाल कर जांच कराई गई तो पांच परिसर ऐसे मिले जिनके द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं की…

रेनवाटर हार्वेस्टिंग ना लगाने पर पांच परिसरों पर 50000 का जुर्माना निगम ने संयुक्त टीम सड़क पर निकाल कर करवाई जांच

नगर निगम के द्वारा एक क्षेत्र में संयुक्त टीम को सड़क पर निकाल कर जांच कराई गई तो पांच परिसर ऐसे मिले जिनके द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं की गई। इन परिसरों पर 50000 का जुर्माना लगाया गया

वैसे तो इस साल शहर की आवश्यकता से आधा पानी ही बरसा है। अब मानसून की विदाई की बेला आ गई है। इस बेला में अब और पानी बरसने की उम्मीद भी खत्म होती हुई है। नजर आ रही है। इस समय तो अब रेनवाटर हार्वेस्टिंग का फुल सिस्टम लगाने या नहीं लगाने का कोई मतलब नहीं है। इसके बावजूद पूर्व में नगर निगम के द्वारा जो रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए अभियान चलाया गया था उस अभियान की जांच करने का काम शुरू किया गया है। उस अभियान के तहत नगर निगम के द्वारा यह पैरामीटर बना दिए गए थे कि किन भवन में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का सिस्टम लगवाना अनिवार्य है। अब नगर निगम के द्वारा ऐसे भवनों की जांच की जा रही है कि उनके द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग के सिस्टम लगाए गए हैं या नहीं।

इस क्रम में जोन क्रमांक 22 के वार्ड क्रमांक 31 में जोनल अधिकारी आनंद रैदास ने बताया कि उनके तथा उपयंत्री एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं पाए जाने पर मोहन के विरुद्ध 25,000 का जुर्माना लगाया गया तथा मौके पर वसूली की गई। पी.यू.- 4, स्कीम नंबर 54में भवन स्वामी तेजसिंह चौधरी पर 10,000 का जुर्माना किया गया। पी.यू.-4, स्कीम नंबर 54 में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था नहीं पाए जाने पर तरुण के विरुद्ध 5,000 की चालानी कार्रवाई की गई। मेहता टी कंपनी स्कीम नंबर 54 के व्यावसायिक परिसर में हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं पाए जाने पर राजेश थारानी पर 5,000 का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार अनीता राठौर निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण से जुड़े नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अभी और होगा निरीक्षण

इसके साथ ही नगर निगम के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि आने वाले दिनों में दूसरे क्षेत्रों में भी नगर निगम के द्वारा संयुक्त टीम का गठन कर निरीक्षण करवाया जाएगा। इन क्षेत्रों में जिन स्थानों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं पाई जाएगी उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें