सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पहली बार गांव में होगी मैराथन, 20 सितंबर को ग्रामीण युवा दौड़ेंगे

इंदौर। आज के समय में नन्हें बच्चों से लेकर युवा तक मोबाइल व सोशल मीडिया के शोर में लगातार गुमसुम होते जा रहे है। चाहे खेल का मैदान हो या…

इंदौर। आज के समय में नन्हें बच्चों से लेकर युवा तक मोबाइल व सोशल मीडिया के शोर में लगातार गुमसुम होते जा रहे है। चाहे खेल का मैदान हो या फिर शारीरिक फिटनेस की बात या फिर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने का गंभीर विषय हो। इन सभी से वह मरहूम होते जा रहे है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के उद्देश्य से नयनतारा स्पोर्ट्स एंड योगा वेलफेयर सोसायटी के द्वारा इन्हीं वर्तमान की विपरीत परिस्थितियों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इसकी पहल सबसे पहले ग्रामीण इलाकों से की गई है। इस मीशन का नाम एक दौड़ 100 गावों की ओर रखा गया है। आयोजन से जुड़े बीएस छाबड़ा ने बताया कि इस अभियान से पिछले चार वर्षों से सतत जुड़े हुए है और यह सफर सर्वप्रथम इंदौर जिले से लगे गारी पिपलिया गांव से शुरू हुआ था, जो कि चौथे पड़ाव तक बिचौली हप्सी गांव तक पहुंच चुका है। कुल चार पड़ाव में 25 गांव शामिल गांव शामिल किए गए थे और इस अभियान के तहत यह आंकड़ा 100 गांवों तक पहुंच चुका है। इस अभियान के तहत अब रविवार 20 सितंबर को पालीवाल एकेडमी बिसनखेड़ा पर पांच किलो मीटर की ग्रामीण मैराथन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें