नगर निगम के द्वारा मास्टर प्लान की सड़क आरई-2 के काम को पूरा करने के लिए 130 वाचक निर्माण तोड़ने का काम आज सुबह शुरू कर दिया। पहली बार रिमूवल की कार्रवाई में नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल खुद मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही निगम के तीन अपर आयुक्त एक एसडीएम और करीब 150 पुलिसकर्मी मौके पर लगाए गए हैं। निगम के द्वारा 10 जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। 2 दिन पहले जब इस सड़क के लिए बिचोली काकड़ में निर्माण तोड़ने नगर निगम की रिमूवल गैंग पहुंची थी तो वहां पर लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। वहां पर लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए न केवल हंगामा मचाया था बल्कि पथराव भी कर दिया था। इस स्थिति से सबक लेते हुए आज की कार्रवाई में नगर निगम के द्वारा खास तौर पर एहतियात बरता गया है। मास्टर प्लान सड़क के लिए भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक निर्माणाधीन आरई-2 के निर्माण में शिवनगर, शिव दर्शन नगर मे रिमूवल की कार्रवाई के दौरान आयुक्त मौके पर पहुंचे हैं। इस दौरान अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह, अभय राजनगांवकर, एसडीएम घनश्याम धनगर, भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक, सहायक रिमूव्हल अधिकारी बबलू कल्याणे बड़ी संख्या में निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद हैं।
पुराने अनुभव से सबक लेते हुए इस बार की कार्रवाई के दौरान बड़ा भारी पुलिस बल मौके पर लगाया गया है। करीब 150 पुलिसकर्मी मौके पर लगे हुए हैं और जल्दी से जल्दी रिमूवल की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए नगर निगम के द्वारा 10 पोकलेन मशीन और जेसीबी भी लगाई गई है। इन सभी मशीनों के माध्यम से तेज गति के साथ निर्माण तोड़ने का कार्य सुबह से किया जा रहा
यह है कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी इन सारे निर्माण को
इसी लक्ष्य के अनुसार निगम की टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




