सांवेर विधानसभा के अंतर्गत निगम से जुड़े शहरी वार्ड 36 ग्रामीण क्षेत्र मायाखेड़ी में भी अब छात्र – छात्राओं की सुविधा के लिए बेहद जल्द नवीन आधुनिक सुविधाओं वाली स्कूल इमारत बनकर तैयार होगी। जिसकी सौगात आने वाले दिनों में इसी साल अगले तीन से चार माह में छात्राओं को मिलेगी। जिसको लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग पर निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यही नहीं बताया जा रहा है कि गणेश चतुर्थी के बाद जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी इसके बाद बेहद जल्द यहां नवीन विद्यालय भवन की इमारत के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ भी हो जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा शिक्षा के लिए
जिसके बाद क्षेत्र के जरूरतमंद मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए अपने घर से दूर शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि उनके घर के नजदीक ही निगम द्वारा लगभग 76 लाख रुपए के आसपास खर्चकर नए शासकीय विद्यालय भवन निर्माण की सौगात देने की तैयारी है। बड़ी बात यह है कि इसको लेकर मायाखेड़ी ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी परिवार लंबे समय से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग कर रहें थे। वहीं अब वार्ड 36 के पार्षद सुरेश कुरवाडे के अथक प्रयासों से इसी साल में दीपावली के आसपास निगम सीमा में शामिल 29 गांवों वाले क्षेत्र में सालों बाद नवीन शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। वही खास बात यह है कि वार्ड 36 के माया खेड़ी क्षेत्र में सालों पुराने जर्जर स्कूल भवन की जगह क्षेत्र के मध्यमवर्गी जरूरतमंद परिवार के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए निजी स्कूलों में महंगी फीस भरकर पढ़ाई करने की बजाय क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाडे के प्रयासों से अपने घर के नजदीक निगम के शाला प्रकोष्ठ के माध्यम से नई शिक्षा नीति और सुधार के प्रयासों और संकल्पों के तहत जल्द आधुनिक सुविधाओं वाली नवीन इमारत निर्माण का कार्य शुरू करने की तैयारी है। जहां छात्र आधुनिक इमारत में बनने वाले नए स्मार्ट क्लास रूम में पहले से बेहतर और सुविधाजनक माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया भी जारी हो गई है। साथ ही आगामी दिनों में यहां नए विद्यालय भवन की इमारत का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




