शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अवैध कब्जों पर रोक के लिए ब्लाक लगाकर होगा फुटपाथ निर्माण

विधानसभा 2 के अंतर्गत योजना 78 में स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के सामने लंबे समय से खुली पड़ी शासकीय भूमि पर शेष बची जगह पर अब निगम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत…

विधानसभा 2 के अंतर्गत योजना 78 में स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के सामने लंबे समय से खुली पड़ी शासकीय भूमि पर शेष बची जगह पर अब निगम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और पुख्ता करने के लिए चार दिवारी का निर्माण कार्य शुरू करेगा। यही नहीं इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ यहां का काम लेने वाले ठेकेदार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चार दिवारी के साथ कांटेदार तार लगाकर बीम बिछाकर कब्जे रोकने के लिए फुटपाथ का निर्माण भी करना है। जिसके तहत शेष खाली भूमि पर फुटपाथ निर्माण के लिए आकर्षक ब्लॉक भी लगाए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से लोगों को मिलेगा

फायदा—खास बात यह है कि निगम द्वारा क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर योजना क्रमांक 78 के अंतर्गत सालों से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के सामने खाली पड़ी शेष भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए भूमि के चारों सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत मजबूत चार दिवारी के साथ कांटेदार लोहे के तार लगाकर फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। जिसके तहत सुरक्षा व्यवस्था के बाद आकर्षक ब्लॉक लगाकर फुटपाथ भी तैयार होंगे। जिसका लाभ आने वाले दिनों में आसपास के रहवासियों को मिलेगा। जिसको लेकर निगम द्वारा हाल ही में निविदा भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेगा उसके बाद क्षेत्र के रहवासियों के जनउपयोग के हिसाब से क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार खुली भूमि का उचित उपयोग करेगा। बताते है कि सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद यहां खाली जगह पर आसपास के रहवासियों की बगीचा बनाने की मांग है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कब्जे रोकने के लिए अगर निगम द्वारा यहां बगीचा बन जाएगा तो सभी के काम आएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें