मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आज फिर तीन स्थानों पर राजस्व शिविर

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व जनकल्याण शिविरों की श्रृंखला में आज जिले के तीन राजस्व निरीक्षक वृत्तों…

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व जनकल्याण शिविरों की श्रृंखला में आज जिले के तीन राजस्व निरीक्षक वृत्तों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा-खसरा संबंधी प्रकरणों सहित अन्य राजस्व मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। आज आयोजित होने वाले राजस्व शिविरों में हातोद तहसील के वृत्त- 1 आगरा, महू तहसील के वृत्त-2 मानपुर तथा खुड़ैल तहसील के वृत्त-3 खुड़ैल बुजुर्ग शामिल हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें