महाराष्ट्र में अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में करीब 3:30 बजे वेंटिलेटर में हुए कथित विस्फोट के बाद लगी। उस समय वॉर्ड में लगभग 39 नवजात शिशु भर्ती थे। आग की लपटें और धुआं फैलने के बाद कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को वहां से निकाल लिया। कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि 6 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। इसके पहले छिंदवाड़ा में भी तीन नवजात बच्चों की मौत हुई थी।
क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग पहुंचे अस्पताल
महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट में रात करीब 12:45 बजे क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस से प्रभावित हुए 40 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। गैस की चपेट में आए एक श्वान की मौत हो गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




