शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

फर्जी नामांतरण घोटाला में जो अधूरी कड़ियां निगम नहीं जोड़ सका वो जोड़ रही पुलिस

घोटाले में शामिल दलाल, निगमकर्मी और कम्प्यूटर आपरेटर का खोजा जा रहा लिंक

नगर निगम में सामने आए फर्जी नामांतरण घोटाले की जांच अब पुलिस के स्तर पर आगे बढ़ रही है। निगम की करीब ढाई महीने चली जांच के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। जांच में सामने आए संदिग्धों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए निगम ने आवेदन दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की संख्या अभी बढ़ सकती है। इसी वजह से प्रकरण दर्ज करने से पहले अधूरी कड़ियों को जोड़ने और संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

नगर निगम की जांच में सामने आया है कि एक ही रात में अलग- अलग 354 संपत्तियों के नाम दूसरे लोगों के नाम पर चढ़ा दिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम ने दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। इसमें कई लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। नगर निगम के राजस्व अधिकारी आकाश सिंह के मुताबिक, निगम की जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। जांच में दलाल, वकील और अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है, जो आम लोगों को बरगलाने और कथित भ्रष्टाचार में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, निगम की ओर से इन्हें सीधे आरोपी नहीं बनाया गया है। इनकी भूमिका और संपर्कों की जांच पुलिस कर रही है। मामले में 51 पीड़ित भी सामने आए हैं,

उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले और उनसे संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

अपर आयुक्त आकाश सिंह के अनुसार, निगम की जांच रिपोर्ट में कुल 26 लोग संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें 18 दलाल और छह अन्य लोग शामिल हैं, जबकि बाकी संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस से इन सभी की भूमिका की गहनता से जिनकी संपत्तियों को कथित तौर पर धोखाधड़ी के जरिए बेचा गया। शुरुआत में कई पीड़ित पूछताछ के लिए सामने नहीं आ रहे थे। पुलिस द्वारा कई बार बुलाए जाने के बाद उन्होंने बयान दर्ज कराए हैं। हालांकि, जांच करने का अनुरोध किया गया है। निगम अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद घोटाले में शामिल लोगों की संख्या और बढ़ सकती है। यही वजह

घोटाले की टाइमलाइन

एक ही रात: 354 संपत्तियों के नाम कथित तौर पर फर्जी तरीके से दूसरे लोगों के नाम दर्ज किए गए।

इसके बाद: नामांतरण में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने लगीं और नगर निगम ने जांच शुरू की।

करीब ढाई महीने: निगम स्तर पर रिकॉर्ड, दस्तावेज और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की गई।

के संबंध में बयान दिए।

आए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन किया।

की जांच के बाद संदिग्धों की संख्या बढ़ने की संभावना है। है कि पुलिस फिलहाल मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इसके बाद दोषियों की भूमिका स्पष्ट होने पर एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है।

जांच के दौरान: 51 पीड़ित सामने आए, जिन्होंने संपत्ति से जुड़ी धोखाधड़ी

जांच पूरी होने पर: नगर निगम ने रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी और सामने

वर्तमान स्थिति: 26 संदिग्धों की भूमिका पुलिस के रडार पर है। दलालों, वकीलों और अन्य लोगों से पूछताछ कर अधूरी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें