महाराष्ट्रीयन परिवारों मे कल से तीन दिवसीय गौरी पूजन उत्सव का आयोजन शुरू हो चुका है। धार्मिक आस्था में महागौरी के आगमन पर घर को सजाया गया है और मूर्तियों को स्थापित भी किया गया है। गोयल विहार अवेन्यू रेखा कुडानेकर, सागरिका कुड़ानेकर, सुनील कुडानेकर ने बताया कि ज्येष्ठा, कनिष्ठा का

राम नगर में कुंजीर परिवार द्वारा तीन दिवसीय महालक्ष्मी उत्सव की शुरुआत के बाद आज दूसरे दिन मां महालक्ष्मी के साथ ज्येष्ठा-कनिष्ठा की स्थापना कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। महालक्ष्मी का दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया। पहले दिन माता को कई प्रकार के व्यंजनों सहित पूरणपोली का भोग लगाया गया। भोजन प्रसाद का आयोजन भी किया गया। निहारिका कुंजीर, रिया कुंजीर, शिल्पा कुंजीर, चंद्रकांत कुंजीर ने उक्त जानकारी दी। आगमन हो चुका है, कल मिष्ठान का भोग लगाया गया, हल्दी, कुमकुम का आयोजन भी हुआ। आज महापूजा की जा रही है। 16 प्रकार की सब्जी, पूरण की रोटी और विभिन्न मिष्ठान व्यंजनोंका महाभोग लगा कर पूरण की थाली सजाकर महाआरती की जा रही है। कल तीसरे दिन दही-भात का भोग लगाया जाएगा और गौरी को विदा किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




