श्री माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के अध्यक्ष ईश्वर बाहेती और मंत्री संजय मानधन्या ने बताया कि आज 5 अक्टूबर सोमवार की शाम 6 बजे से संयोगितागंज छावनी माहेश्वरी मांगलिक भवन पर समाज की कार्यकारी मंडल और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक होगी और सम्मान का आयोजन भी किया जाएगा। महासभा से लेकर प्रादेशिक सभा और महिला संगठन में विजयी पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा भी होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




