सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बगैर सिग्नल के मालवा मिल चौराहे पर रोज लग रहा महाजाम

वाहन चालक चौराहे पर ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

रहा है।

इधर, जाम के चलते वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं त्योहारों को देखते हुए बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मालवामिल चौराहे सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किए जाने की जरूरत है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। इधर, क्षेत्र के व्यापारी टीकम जोशी, विकास जैन, अमित जोशी एवं विधायक प्रतिनिधि रमेश जैन सहित अन्य ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस एवं जिला प्रशासन को पत्र जारी कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजारों और प्रमुख मार्गों से आवागमन करेंगे, इसलिए समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना जरूरी है।

व्यापारियों ने बताया कि मालवा मिल चौराहे पर शाम के समय विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात संचालन की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके और त्योहारों के दौरान यातायात सुगम एवं सुरक्षित बना रहे। व्यापारियों ने प्रशासन एवं यातायात पुलिस से जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें