चौकिएं नहीं यह किसी गांव की नहीं बल्कि पालदा औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग गोयल वेयर हाऊस से संकट मोचन हनुमान मंदिर, विक्रम उद्योग नगर, मंगल उद्योग नगर की गलियों और प्रमुख मार्ग की सड़कें है जहां के उद्योगपतियों और व्यापारियों द्वारा लाखों रुपए टैक्स के रूप में भरने के बाद भी यहां की सड़कों की हालत इतनी ज्यादा खराब है।
यहां आए दिन ऊबड़-खाबड़ सड़कों के कारण माल भरे लोडिंग रिक्शा पलटने की घटना होना आम बात है। उसके बावजूद निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। राऊ विधानसभा के शहरी वार्ड 75 से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र में विक्रम उद्योग नगर, मंगल उद्योग नगर, खंडेलवाल कंपाउंड, प्रार्थना तोल कांटे वाली गली सहित आधा दर्जन से ज्यादा प्रमुख गलियों और मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है। यहां आधी से ज्यादा सड़कें गायब हो चुकी है।
आठ साल पहले जनसहयोग से बनी थी सड़कें, अब कई जगह 70 फीसदी गायब
बड़ी बात यह है कि वार्ड 75 की कई गलियों में करीब सात से आठ साल पहले व्यापारियों के जन सहयोग से सीमेंटेड सड़के बनी थी। लेकिन अब हालात यह है कि कई गलियों और मुख्य मार्ग पर 70 फीसदी से ज्यादा गायब हो चुकी है। यही नहीं यह सड़कें अब बड़े – बड़े गड्डों के रूप में तब्दील हो चुकी है। वहीं जिसके कारण यहां से निकलने वालों को रोजाना भारी परेशानी होती है। कई बार माल भरे लोडिंग रिक्शा गड्डों में पलटी खा जाते है। जिससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदार अधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी व्यापारियों की
सुनवाई नहीं होने से परेशान है।
लोगों को राहत मिल जाए।
सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
आज तक खाली पोल पर नहीं लगाई लाइटिंग, अंधेरे में हो रहे हादसें यही नहीं इतने सालों में क्षेत्र के पार्षद कुणाल सोलंकी की अनदेखी और ध्यान नहीं देने एवं लोगों की सुनवाई नहीं करने की वजह से पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। यही नहीं कई गलियों में चैंबरों के ढक्कन तक गायब है। जिसके कारण लोगों के दुर्घटना
महापौर, पार्षद, अधिकारी ने पिछले साल मीटिंग में किए वादे भूले
खास बात यह है कि पिछले साल व्यापारियों के बुलावे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय पार्षद कुणाल सोलंकी निगम अधिकारी पहुंचे थे। यहां औद्योगिक क्षेत्र की गलियों में घूम कर सड़के बनाने से लेकर लाइटिंग लगाने और लाइन बदलने सहित अन्य काम करवाने के लिए अफसरों को निर्देशित कर गए थे। इसके बाद भी अभी तक कोई काम नहीं हुए। ना पार्षद यहां देखने आते हैं ना अधिकारी आते हैं जिसके कारण औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी लंबे समय से
कालानी नगर में माता मंदिर से नगीन नगर तक लाइन डालकर होगा सड़क निर्माण का शुभारंभ
कालानी नगर क्षेत्र में नगीन नगर कालका माता मंदिर के पास से नंदन नगर तक लंबे समय से क्षतिग्रस्त कई जगह से अधूरी सड़क की बजाय अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क निर्माण की तैयारी शुरू हो गई
है। यही नहीं इसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर निगम द्वारा इसको लेकर हाल ही में निविदा भी जारी कर दी है। वहीं अब कहा जा रहा है कि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की भी तैयारी है ताकि ग्रस्त और चोटिल होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है फिर भी जिम्मेदार है कि ध्यान नहीं दे रहे।
नवरात्रि से पहले शुरू होगा सड़क सुधार और निर्माण कार्य
गौरतलब है कि लंबे समय से कालानी नगर क्षेत्र में कालका माता मंदिर के पीछे और आसपास नर्मदा और ड्रेनेज लाइन डालने के कारण खुदाई कर रेस्टोरेशन और अधूरी सड़क निर्माण कार्य अटकाया रखा था। जिसके कारण यहां से रात-दिन गुजरने वाले वाहन चालकों को अब तक भारी परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर यहां की फाइल मंजूर करवाकर अब काम शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले माह नवरात्रि से पहले लोगों को नई सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिससे लंबे समय की परेशानी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। माता मंदिर के आसपास की खराब सड़क नई बनने से दर्शन करने आने वाले भक्तों को भी राहत मिलेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




