शहर में स्मार्ट मीटर लगने के फायदों के बाद अब कई जगह मीटर लगने के बाद स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियां और तकनीकी विसंगतियों की शिकायतें भी सामने आ रही है। इन गड़बड़ियों के कारण मूसाखेड़ी क्षेत्र के कई लोग महीनो से अपना बिल नहीं भर पा रहे। यही नहीं कुछ लोगों को तो दूसरे उपभोक्ताओं के बिल भी भरना पड़ रहें है। बताया जा रहा है कि आए दिन डेली कालेज विद्युत जोन पर इस तरह की शिकायतें सामने आ
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आजाद नगर क्षेत्र में डेली कालेज विद्युत जोन के अंतर्गत नॉर्थ मूसाखेड़ी, आजाद नगर, गोल चौराहा, खाती मोहल्ला, मयूर नगर, रही है। अलकापुरी, नूरानी नगर, इदरीश नगर, शांति नगर, भील कॉलोनी, इंदिरा एकता नगर सहित अन्य जगहों से पिछले कई महीनों से स्मार्ट मीटर की बिलिंग में गड़बड़ियों और तकनीकी खामियों की शिकायत लगातार सामने आ रही है।
मूसाखेड़ी क्षेत्र के गोपाल मुकाती ने बताया हमारे यहां के स्मार्ट मीटर का रिकॉर्ड जोन में नहीं चढ़ने से हमारे वहां बिल दूसरे का आ रहा है। इसी तरह अर्पित चौहान ने बताया हमारे घर पर लगे स्मार्ट मीटर में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत कई बार डेली कालेज जोन पर कर दी, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं इस कारण जिन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरे तो स्मार्ट मीटर होने से इनके कनेक्शन ऑटोमेटिक सिस्टम से अपने आप कट गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




