शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बंद कर दिया पूरा रास्ता, लोग हुए परेशान

निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा भरसक कोशिश किए जाने के बावजूद इंदौर के यातायात की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। खास तौर पर शाम के समय पर…

बंद कर दिया पूरा रास्ता, लोग हुए परेशान

निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा भरसक कोशिश किए जाने के बावजूद इंदौर के यातायात की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। खास तौर पर शाम के समय पर तो शहर के यातायात की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि व्यक्ति के लिए छोटा सा सफर तय करना भी मुश्किल हो जाता है। दो पहिया वाहन का चालक तो परेशान होता ही है लेकिन चार पहिया वाहन पर निकले लोगों के लिए तो मुश्किल बहुत ज्यादा रहती है। शहर का मध्य क्षेत्र खास तौर पर इस जाम का शिकार होता है। रीगल तिराहे से पलासिया की तरफ के क्षेत्र में कभी कोई जाम नहीं लगता है लेकिन बड़ा गणपति से रीगल के बीच में जाम ही जाम लगा होता है।

इस समय भगवान श्री गणेश जी की साधना आराधना का समय चल रहा है। गणेश उत्सव इस बार भी हमेशा की तरह परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के द्वारा सार्वजनिक रूप से सड़क के किनारे या सड़क के आसपास के क्षेत्र में गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहां पर आए दिन किसी न किसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर जनता तक भक्ति भाव का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में इसी तरह के कार्यक्रम के लिए कल दोपहर बाद से लेकर रात तक के लिए कोठारी मार्केट से रानीपुर की तरफ जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया। इस रास्ते को बंद कर दिए जाने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन नागरिकों को घूम कर जाना पड़ा उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन जिस रास्ते से घूम कर जाना हो उन सभी रास्ते पर जाम लग गया था। छोटी-छोटी गलियों से जब वाहन चालक अपने वाहन लेकर निकलने लगे तो वहां पर यातायात का दबाव इतना ज्यादा हो गया कि जाम की स्थिति बन गई। इसके साथ ही इन रास्तों पर बड़ी संख्या में गाड़ियां भी पार्क की हुई थी। इस स्थिति में जाम को बढ़ाने में और ज्यादा मदद की। इसके चलते हुए कल शाम से लेकर रात तक नागरिक परेशान होते रहे। इस स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस या पुलिस थाने की पुलिस का कोई बल सड़क पर नजर नहीं आ रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें