इंदौर। लघु उद्योग भारती द्वारा 3 अक्टूबर को गुरु अमरदास हॉल में उद्यम समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। राष्ट्रहित एवं उद्योग हित के संकल्प को लेकर यह आयोजन होगा। आयोजन से राजेश मिश्रा, अरुण सोनी, अतीत अग्रवाल, प्रवीण चित्रांश सहित अन्य जुड़े हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




