सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एमवाय अस्पताल के ओपीडी में निकला सांप भगाने के लिए कर्मचारी

ने उठाया वायपर

एमवाय अस्पताल के ओपीडी में निकला सांप भगाने के लिए कर्मचारी

एमवाय अस्पताल में आज सुबह न्यू ओपीडी में सांप के निकलने की तस्वीर सामने आई है। ओपीडी में मौजूद कर्मचारी ने वायपर की मदद से सांप भगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि खिडकी से सांप अंदर घुसा जो काफी देर तक परिसर में घूमता रहा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। सांप को देखकर कर्मचारी ने भगाने का प्रयास किया जिसके बाद सांप कुछ देर तो वहीं घूमता रहा और फिर झाडियों में चला गया। हालांकि इस वक्त ओपीडी खुला नहीं था, इसलिए ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। इससे पहले भी एमवाय अस्पताल में सांप सहित अन्य जीव नजर आ चुके है।

एमवाय अस्पताल के ओपीडी में निकला सांप भगाने के लिए कर्मचारी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें