शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आधी रात को बिजली का तार जोड़ रहा कर्मचारी करंट लगने के बाद खंभे से गिरा

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा घटित हो गया, जहां बिजली सप्लाई दुरुस्त कर रहे एक आउटसोर्स कर्मचारी की करंट की चपेट में आने और…

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा घटित हो गया, जहां बिजली सप्लाई दुरुस्त कर रहे एक आउटसोर्स कर्मचारी की करंट की चपेट में आने और खंभे से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सदर बाजार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की विस्तृत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह दुखद वारदात देर रात करीब 2 बजे स्मृति टॉकीज के पास घटी। मृतक कर्मचारी की पहचान रामनारायण टांक पिता नंदराम टांक(38) निवासी बाणगंगा के रूप में हुई है। रामनारायण मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पोलो ग्राउंड स्थित जोन पर बतौर आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत था। बताया जा रहा है कि आधी रात को स्मृति सिनेमा हॉल के पास से गुजर रहे एक अनियंत्रित कंटेनर चालक की लापरवाही के कारण सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन टूटकर नीचे गिर गई थी, जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर रामनारायण अपने साथी कर्मचारियों के साथ फॉल्ट सुधारने पहुंचा था। जब वह टूटे तार को जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा, तभी अचानक चालू लाइन की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह संतुलन खो बैठा और काफी ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा। खंभे से गिरते ही रामनारायण गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारी तुरंत उसे आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें