सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रायपुरिया के शासकीय स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भावभीना सम्मान समारोह आयोजित

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के…

रायपुरिया के शासकीय स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भावभीना सम्मान समारोह आयोजित

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन-वंदन के साथ हुई। समारोह के दौरान संस्था से सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक अरविंद जोशी, माध्यमिक विद्यालय सीमलावदा से सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक संजय यादव और कन्या हाई स्कूल तिरला से सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षिका मनोरमा जोशी का संस्था की ओर से शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीना सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दी गई दीर्घ कालीन सेवाओं की सराहना की। समारोह में मुख्य रूप से बी.आर.सी. तिरला मुकेश सक्सेना, जन शिक्षक संजय शेखावत और राधेश्याम मौर्य उपस्थित ग्राम के सरपंच मकवाना, पंचायत सचिव मनोहर सिंह राठौर, अशोक जाट, शाला के शिक्षक- शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों का परिचय दिया,इसके रहे। इसके अलावा कैलाश बाद अपने उद्बोधन में अतिथियों ने जीवन में गुरु के अमूल्य महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी संस्था से जुड़े रहने की आकांक्षा व्यक्त की। समारोह का सफल संचालन दीपक कारपेंटर और कविता बडुक्या ने संयुक्त रूप से किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन रचना ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और ग्रामीणों का आभार प्रदर्शन संतु डाबर ने व्यक्त किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें