खंडवा रोड पर आईटी पार्क चौराहा पर स्थित दिव्या फुटवेयर पर बिजली के तारों में पटाखों की तरह धमाके हुए। दुकान के ऊपर से गुजर रहे तारों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की चिंगारियां दुकान तक भी आ गई। दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दे रही थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा आगजनी की बड़ी घटना हो सकती थी।
खतरों का खिलाड़ी… लोडेड
ट्रक का हवा में पिछला पहिया
सोशल मीडिया पर एक चलते हुए ट्रक का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रणजीत हनुमान क्षेत्र का है, जहां रात में मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक में इतना लोड भर दिया गया कि ट्रक का पिछला पहिया हवा में नजर आया। एक ओर से ट्रक का लोड ज्यादा होने के कारण यह दृश्य बन गया। ट्रक पर पीछे नम्बर प्लेट भी नहीं है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक 16 पहिये के ट्रक का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके आगे के दोनों पहिये नहीं थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




