शहर कांग्रेस संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल ने विद्युत मंडल से मांग की है कि सभी विद्युत झोन पर तत्काल प्रभाव से बिजली समाधान व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाए, जहां अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर बिलिंग एवं लोड संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण करें। उपभोक्ताओं को लोड सुधार और मंडल के नियम की सही जानकारी दी जाए, जिससे जनता अवैध चालानी कार्रवाई और भ्रष्टाचार से बच सके। अघोषित विद्युत कटौती पर तुरन्त लगाम लगाई जाए। यह मांग भी बाकलीवाल ने विद्युत मंडल अधिकारी से की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




