राज्य शासन की प्राथमिकता के साथ ही किसान कल्याण वर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मालवा निमाड़ के 8735 किसानों को पांच रुपए में स्थाई बिजली कनेक्शन दिए हैं। बिजली कंपनी ने ऑन लाइन आवेदन लेने एवं जिस क्षेत्र में कनेक्शन मांगा जा रहा हैं, वहां लाइन विस्तार कार्य की आवश्यता नहीं होने पर त्वरित रूप से कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया पर प्रभावी अमल किया हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जारी 8735 कनेक्शनों में इंदौर राजस्व संभाग के इंदौर सहित आठों जिलों में छः हजार पांच सौ से ज्यादा कनेक्शन मात्र पांच रूपए जमा कर प्रदान किए गए हैं। वहीं उज्जैन जिले में 600 एवं उज्जैन राजस्व संभाग में करीब 22 सौ कनेक्शन पांच रुपए में दिए गए हैं। यह सुविधा किसानों की त्वरित मदद के लिए दी जा रही। नियमानुसार शेष राशि किश्तों में जमा कराई जाती है। प्रबंध निदेशक सिंह ने बताया कि कंपनी स्तर पर करीब चौदह लाख किसानों को सिंचाई के लिए बिजली वितरित की जाती है। इन किसानों को शासन की ओर से नियमानुसार सब्सिडी भी दी जाती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




