आमजनों की बिजली सुविधाओं के लिए साथ ही शिकायतों के निराकरण के लिए बिजली कंपनी प्रबंधन के निर्देशानुसार शिविरों का आयोजन 9 से 23 अक्टूबर तक सुबह 11 से शाम 4.30 तक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान ने बताया कि इंदौर ग्रामीण वृत्त अंतर्गत काली बिल्लौद में 9 अक्टूबर, हतुनिया, गोकुलपुर में 16, 23 अक्टूबर को शिविर लगेंगे। इसी तरह इन्दौर-उज्जैन सम्भाग के जिलों में भी शिविर लगेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




