मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजली कंपनी झांकी मार्ग पर बनाएगी अस्थाई कंट्रोल सेंटर

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर शहर वृत्त द्वारा शहर में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर के दिन झांकी चल समारोह के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। कंपनी…

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर शहर वृत्त द्वारा शहर में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर के दिन झांकी चल समारोह के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। कंपनी के शहर वृत्त अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने बताया कि अनंत चतुर्दशी गणेश विसर्जन चल समारोह में बिजली कंपनी की ओर से संपूर्ण व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहेगी।

कंपनी के उच्चदाब, निम्नदाब दोनों के दलों द्वारा सतत मेंटेनेंस किया जा रहा है। सात किमी झांकी मार्ग पर ट्रांसफार्मरों के नए बॉक्स, ढक्कन लगाने का कार्य क्रमशः चल रहा हैं., केबल, तारों की ऊंचाई की समीक्षा कर पर्याप्त ऊंचाई की स्थिति लाई जा ही है। बारिश के कारण पोल, केबल, ट्रांसफार्मर पर झुकी पेड़ों की शाखाओं को हटाने का कार्य भी पिछले एक सप्ताह से किया जा रहा हैं। बजाजखाना सब स्टेशन पर कंपनी की ओर से अस्थाई बिजली कंट्रोल सेंटर भी बनेगा। झांकी चल समारोह के दिन 15 इंजीनियरों समेत करीब 60 कार्मिक सेवाएं देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें