ाfवद्युत मंडल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पांच खिलाड़ियों पृथ्वीराज चौधरी पावर लिफ्टिंग, सुरेंद्र कुमार पटेल पावर लिफ्टिंग, विशाल वर्मा पावर लिफ्टिंग, नीरज चौहान पावर लिफ्टिंग, संदीप मौर्य बॉडी बिल्डिंग को जबलपुर में राज्य स्तरीय समारोह में ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले व अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। विजेता खिलाडियों को एमडी अनूपकुमार सिंह, महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान,मुख्य अभियंता आरसी जैन ने बधाई और शुभकामना दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




